किसानों के लिए अच्छी खबर...अब सरकार गेहूं के साथ ही चना, मसूर और सरसों भी खरीदेगी।

Bhopal : अभी तक गेहूं की खरीद पूरी होने के बाद ही चना,मसूर और सरसों की खरीददारी शुरू की जाती थी. इसलिए किसानों को इंतज़ार करना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
भोपाल.एक तरफ कृषि कानून (New agriculture Law) के खिलाफ दिल्ली में किसानों का घमासान तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में किसानों के लिए अच्छी खबर है. अब यहां सरकार गेहूं के साथ ही चना, मसूर और सरसों भी खरीदेगी. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. कमल पटेल ने कहा कि इस साल गेहूं के साथ ही चना, मसूर और सरसों भी खरीदी जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए 1 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. उसके बाद खरीददारी 15 मार्च से की जाएगी. पटेल ने कहा अब किसानों को दलहन की फसल मंडी में बेचने के लिये गेहूं की खरीद बंद होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अभी तक गेहूं की खरीद पूरी होने के बाद ही चना,मसूर और सरसों की खरीददारी शुरू की जाती थी. इसलिए किसानों को इंतज़ार करना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. पुरानी व्यवस्था को बदल दिया गया है. इससे किसानों को फायदा और सुविधा होगी. उन्हें दलहन फसलों का वाजिब दाम सही समय पर मिल जाएगा. सस्ता डीजल पर कृषि मंत्री का दावा... मध्यप्रदेश में किसानों के उपयोग में आने वाले डीजल पर वैट कम करने के सवाल पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा इस पर सरकार विचार कर रही है. किसानों को सस्ता डीजल मिले. इस पर विचार हो रहा है. जैसे-जैसे प्रदेश के खजाने में राहत मिलेगी सरकार किसानों को भी राहत देगी.

टिप्पणियाँ