Kamgarsetu yojana 2020

ग्रामीण कामगार सेतु योजना 2020 kamgarsetu.mp.gov.in पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – Kamgar Setu Portal ग्रामीण कामगार सेतु योजना 2020 की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गयी है। 8 जुलाई 2020 को स्कीम को अस्तित्व में लाने के लिए व् राज्य के ग्रामीण वर्ग के लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए शुरुआत की गयी। ग्रामीण कामगार सेतु योजना 2020 का लाभ उन लोगों को दिया जायेगा जो सड़क किनारे ठेली लगाने वाले, रिक्शा चालक, फेरी वाले, प्रवासी मजदूरों को दिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना के अंतर्गत उम्मीदवार वर्ग जो अपने रोजगार को पुनः स्थापित करना चाहते हैं सरकार उन्हें 10,000 रूपये का ऋण दिया जायेगा। ये ऋण आपको बैंक के माध्यम से दिया जायेगा। एमपी के ग्रामीण इलाके में निवास करने वाले लोग ही योजना में आवेदन करने के पात्र होंगे। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको Gramin Kamgar Setu Yojana 2020 से जुडी सारी जानकारी साझा करेंगे और बताएंगे की कैसे आप योजना का लाभ लेने के लिए और अपना नया रोजगार को शुरू करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको कौन कौन से दस्तावेज की आवश्यकता होगी। इसकी भी पूरी जानकारी देंगे उम्मीदवार जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
ग्रामीण कामगार सेतु योजना 2020 में आवेदन करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पोर्टल लांच की गयी है। जिसमे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आपको अपने आवेदन के लिए किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन आप चाहे तो ऑफलाइन मोड़ में भी आवेदन कर सकते हैं। आप घर बैठे या जनसुविधा केंद्र जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार अपना लघु व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जो भी प्रवासी मजदूर बाहर से आये हैं उन्हें स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा नए उम्मीदवारों को काम के प्रति प्रशिक्षण दिया जायेगा। ऋण मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ बैंको को सम्मिलित किया गया है। Madhya Pradesh Rural Street Vendor Loan Scheme का लाभ लेने के लिए पहले उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा कुछ आवेदनकर्ताओं के लिए कुछ पात्रताएं सुनिश्चित की गयी है। जिनको पूरा करने के बाद ही आप योजना के हितग्राही बन सकते है। ग्रामीण कामगार सेतु योजना के लिए दस्तावेज। आधार कार्ड समग्र आईडी आय प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र बैंक अकाउंट नंबर ( आपका आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना जरुरी है ) बैंक का आईएफएससी कोड मोबाइल नंबर ( आपका आधार नंबर आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए ) पासपोर्ट साइज फोटो। योजना का उद्देश्य जैसे की आप सब जानते हैं की हमारा देश कोविड के संक्रमण से गुजर रहा है जिसके संक्रमण की रोकथाम के लिए पुरे देश में लॉक डाउन कर दिया था। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर्स के अंतर्गत काम करने वाले सभी लोग बेरोजगार हो गए और जो राज्य के प्रवासी मजदुर थे वे भी अपने रही वापस लौट आये और लोगों के सामने बेरोजगारी की समस्या बढ़ गयी। लॉक डाउन के खत्म होने के बाद सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स में जो काम करते हैं उन्हें फिर से रोजगार शुरू करने के लिए बैंक द्वारा लोन दिया जायेगा और जो प्रवासी मजदुर है या जिन्हे काम का अनुभव नहीं है उन्हें संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। योजना का उद्देश्य संक्रमण के दौरान हुए प्रभावित मजदूरों को बेरोजगारी से छुटकारा दिलाना है जिससे की वे अपनी आर्थिक स्थिति सही कर सके। उम्मीदवारों को ऋण लेने से संबंधित कोई भी अधिक समस्या ना हो इसके लिए विभाग द्वारा सिक्योरिटी का कोई प्रावधान नहीं किया गया है और स्कीम का लाभ जल्दी मिले इसलिए 30 दिन के भीतर ही ऋण देने का ऐलान किया है। ऋण के लिए आपको बैंक को भुगतान करने की भी आवश्यकता नहीं है। Website For Apply - kamgarsetu.mp.gov.in

टिप्पणियाँ