Indian Air Force Airmen Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई

Indian Air Force Airmen Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई Indian Air Force Airmen Recruitment 2021: उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के ग्रुप X & Y ट्रेडों में एयरमैन के पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी 22 जनवरी शुक्रवार से शुरू होगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Indian Air Force Airmen Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Air Force के सेंट्रल एयरमैन सिलेक्शन बोर्ड (Central Airmen Selection Board) की आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (Indian Air Force Airmen Recruitment 2021) पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जनवरी 2021 से शुरू होगी. इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष भारतीय नागरिक और नेपाल के नागरिकों के लिए आवेदन करने और ग्रुप X (एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ट्रेड को छोड़कर) और ग्रुप Y (सिवाय आईएएफ (एस) और म्यूजिशियन ट्रेड्स को छोड़कर) ट्रेड्स में एयरमैन के रूप में शामिल होने के लिए योग्य हैं. इसके अलावा आवेदन (Indian Air Force Airmen Recruitment 2021) प्रोसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://airmenselection.cdac.in/CASB/ आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 फरवरी, 2021 चयन परीक्षा: 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2021 तक Indian Air Force Airmen Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड ग्रुप X: उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट / 10 + 2 / गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. साथ ही न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी में 50% अंक होना चाहिए या किसी भी स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स पास किया हुआ होना चाहिए. Group Y (IAF (S) और संगीतकार ट्रेडों को छोड़कर): उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम / केंद्रीय / राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा किसी भी स्ट्रीम / विषयों में इंटरमीडिएट / 10 + 2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. ग्रुप Y मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड केवल: उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 / इंटरमीडिएट / समकक्ष परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए. Indian Air Force Airmen Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा उम्मीदवारों का जन्म 16 जनवरी, 2021 और 29 दिसंबर, 2004 के बीच होना चाहिए. Indian Air Force Airmen Recruitment 2021 के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवार को रु. 250 / – का परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है. परीक्षा शुल्क का भुगतान किसी भी एक्सिस बैंक शाखा में चालान के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है.

टिप्पणियाँ